देश दुनियां

85 करोड़ के बजट  से शुरू होगा जनपद बिजनौर की नजीबाबाद शुगर मिल क्षमता वृद्धि का कार्य : गन्ना आयुक्त

*भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा हजारों किसानो की संख्या में किया गया गन्ना आयुक्त कार्यालय का घेराव* भाकियू अराजनैतिक 

लखनऊ।  9 अगस्त 2023 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा जनपद बिजनौर के नजीबाबाद शुगर मिल की क्षमता वृद्धि को लेकर गन्नायुक्त कार्यालय का घेराव कर धरना दिया गया। जिसमें जनपद बिजनौर के हजारों किसान शामिल हुए  किसानों की मांग थी कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा 2017 में नजीबाबाद शुगर मिल की क्षमता वृद्धि हेतु एक सार्वजनिक कार्यक्रम में घोषणा की थी जो परवान नहीं चढ़ पाई है,इसी से आक्रोशित  किसानों ने आज गन्ना आयुक्त कार्यालय कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया धरने को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक  के प्रदेश अध्यक्ष युवा दिगंबर सिंह ने कहा कि जब तक नजीबाबाद शुगर मिल क्षमता वृद्धि को लेकर बजट का आवंटन नहीं किया जाता तब तक किसान धरने पर बैठे रहे हैं।
शाम 5:00 बजे गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया और किसानो को आश्वस्त  किया कि नजीबाबाद  शुगर मिल की क्षमता वृद्धि हेतु 85 करोड़ का बजट आवंटन किया गया है। सरकारी प्रक्रिया के तहत जल्दी विस्तारीकरण के कार्य को शुरू कराया जाएगा ।किसानों को गन्ना आयुक्त द्वारा घटतौली पर लगाम लगाने,बजाज शुगर मिल का गन्ना आबंटन कम किए जाने का भी आश्वासन दिया गया भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक  द्वारा गन्ना आयुक्त से वार्ता के बाद आंदोलन का समाप्त करने की घोषणा की  गई।धरने को मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम  सिंह वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जावेद तोमर,धर्मेंद्र मलिक राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिगंबर सिंह युवा प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिरोही जिला अध्यक्ष बिजनौर, कुलवंत सिंह जिला अध्यक्ष लखीमपुर खीरी नगर अध्यक्ष लखनऊ फहीम सिद्दकी, राजेश रावत जिला अध्यक्ष लखनऊ में संबोधित किया।
गुडलक टुडे‚ लखनऊ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button